DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

 लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने-चांदी के दाम, अब इतनी रह गई कीमतें

मुंबई, एजेंसी। लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर बुधवार को सोने का भाव 484 रुपए टूटकर 1,44,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1559 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,29,298 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का दाम 

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का दाम 1,400 रुपए टूटकर 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी 200 रुपए फिसल गई। रुपए में मजबूती और कमजोर वैश्विक रुख के चलते कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपए गिरकर 1,49,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) रह गई। सोमवार को इसका भाव 1,50,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी का दाम भी 200 रुपए टूटकर 2,39,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गया, जो पिछले सत्र में 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

Exit mobile version