DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

 जून में धड़ाम हुए Gold-Silver के दाम, खरीदारी का सही समय

मुंबई, एजेंसी। अगर आप सोना-चांदी खीरदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून 2026 में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून में सोना 10 ग्राम पर करीब 15,000 रुपए और चांदी की कीमत करीब 45,000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है।

सोना-चांदी के ताजा भाव

1 जून 2026 को सोने का भाव 1,54,908 प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,39,843 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 1 जून को चांदी की कीमत 2,63,458 प्रति किलो थी, जो आज गिरकर 2,18,680 प्रति किलो है। इस गिरावट से जहां नए निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं जिन लोगों ने पहले से निवेश किया हुआ है, उनके लिए यह गिरावट चिंता का कारण बन सकती है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुझान सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों से कुछ हद तक कम हुआ, जिससे इनके दाम नीचे आए।

क्या अभी निवेश करना चाहिए?

बाजार जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा स्तर आकर्षक हो सकते हैं। यदि आगे भी कीमतों में नरमी रहती है, तो कम भाव पर खरीदने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। हालांकि, निकट भविष्य में कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुराने निवेशकों के लिए सलाह

जिन लोगों ने पहले से सोना या चांदी में निवेश किया है, उन्हें केवल मौजूदा गिरावट देखकर जल्दबाजी में निवेश बेचने से बचना चाहिए। यदि निवेश का लक्ष्य लंबी अवधि का है और अतिरिक्त निवेश की क्षमता है, तो समय-समय पर सीमित मात्रा में खरीदारी कर औसत खरीद मूल्य कम करने की रणनीति अपनाई जा सकती है। 

Exit mobile version