DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पायलट ने ली PAC की मीटिंग…PCC-चीफ बदलाव पर ब्रेक:बैठक में नहीं दिखे टीएस सिंहदेव, सचिन बोले- पार्टी से खिलाफत करने वालों पर होगा एक्शन

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग ली। बैठक में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए। मीटिंग के बाद पायलट ने कहा कि जो निष्क्रिय हैं, ऐसे लोगों को बदला जाएगा। पार्टी से खिलाफत करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति, चुनाव के परिणाम जैसे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले 9 महीने में संगठन को और ताकत देने के लिए रोडमैप बनाएंगे। कांग्रेस आम लोगों के बीच जाएगी। कांग्रेस मास कॉन्टैक्ट करेगी। इसके पहले रायपुर जेल में पायलट कवासी लखमा से मिले थे।

Exit mobile version