कोरबा। कोरबा नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को विभिन्न अद्वितीय सामाजिक सेवा कार्यों के लिए गत 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को होटल मेरियट रायपुर में अरूण साव (उप मुख्यमंत्री, छ.ग.शासन) द्वारा एमरजिंग स्टार आफ छ.ग. एवार्ड से सम्माननित किया गया।
रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में कोरबा नगर के समाजसेवी संस्था लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के व्यवस्थापक एवं मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल) को विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए जैसे कोरोनाकाल के दौरान विभिन्न स्थलों में नि:शुल्क मास्क एवं खाद्य पदार्थों का वितरण, ग्रामीण अंचलों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर एमरजिंग स्टॉर आफ छ.ग. एवार्ड से सम्मानित किया गया। पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा ग्रामीण अंचलों में निवासरत् बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल का भी संचालन विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है, जहांॅ लगभग 650 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पीडि़त मानवता की सेवा करना हमारा धर्म है। साथ ही हमारा ध्येय है कि शिक्षा-सेवा,राष्ट्र -विकास, जिसमें बच्चों को एक अच्छी शिक्षा प्रदान करना ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्यों को अंजाम दिया गया है।

पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को एमरजिंग स्टॉर आफ छ.ग. एवार्ड से सम्मानित किये जाने पर पूरा लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल परिवार एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे पूर्व भी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को जेम्स आफ इंडिया एवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। लायन पीएमजेएफ डॉ. राजकुमार अग्रवाल को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय प्रबंधन एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल परिवार सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
