DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत:बैंकॉक में इमारत गिरने से 80 लोग लापता, 3 की जान गई; भारत समेत 5 देशों में झटके

नेपीदा ,एजेंसी। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में महसूस किए गए। म्यांमार और थाईलैंड में 23 लोगों की जान गई है।

म्यांमार में 20 लोगों की मौत हुई, जबकि यहां 300 लोग घायल हैं। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 80 लोग लापता हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।

इन 5 देशों के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भारी तबाही के चलते थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

जाने अब तक क्या हुआ?

  • कहां आया:अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, मध्य म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किमी (10 मील) उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था।
  • कहां तक असर हुआ: म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत और दक्षिण-पश्चिम चीन समेत 5 देशों में असर देखा गया। यहां के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत में कोलकाता, इंफाल, मेघालय और ईस्ट कार्गो हिल में इसके झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश में ढाका, चटगांव समेत कई हिस्सों में 7.3 तीव्रता के झटके आए। म्यांमार में 12 मिनट बाद फिर 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया।

भूकंप के असर की 14 तस्वीरें…

बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत की भूकंप से पहले और बाद की तस्वीर।

भूकंप के चलते म्यांमार की राजधानी नेपीदा में मंदिर और घर टूट गए।

म्यांमार के नेपीदा में भूकंप के झटकों के चलते इमारतें गिर गई।

भूकंप से म्यांमार में मांडले शाही महल का कुछ हिस्सा ढह गया।

भूकंप से म्यांमार में मांडले शाही महल का कुछ हिस्सा ढह गया।

बैंकॉक में एक होटल के कमरे में लगी तस्वीरें भूकंप के झटकों से हिलने लगीं।

इमारत ढहने से धूल का गुबार उठा, जिसके बाद लोग भागते दिखाई दिए।

बैंकॉक में एक ऊंची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने पूल से पानी गिरने लगा।

बैंकॉक की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए।

बैंकॉक में घरों की दीवारों पर दरारें आ गईं और छत के टुकड़े झड़कर नीचे गिर गए।

बैंकॉक में भूकंप के चलते एक इमारत में बने पूल पर रखे पत्थर गिर पड़े।

म्यांमार की इरावाडी नदी पर बना 51 साल पुराना पुल टूट गया।

बैंकॉक में एक रेजिडेंशियल इमारत में घर के अंदर रखा लैंपशेड गिर गया।

भूकंप के बाद एक घायल व्यक्ति जमीन पर पड़ा था, जिसे आसपास के लोग मदद देते नजर आए।

इमारत गिरने से घायल हुए एक शख्स को मेडिकल टीम ने मदद पहुंचाई।

म्यांमार के मांडले शहर की इमारतें तबाह

म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सागाइंग क्षेत्र के सागाइंग टाउनशिप में एक पुल भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया। राजधानी नेपीता के अलावा क्यौकसे, प्यिन ऊ ल्विन और श्वेबो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन शहरों की आबादी 50 हजार से ज्यादा है।

Exit mobile version