सुशासन तिहार में जनपद सदस्य की मांग पर त्वरित सौगात
जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने प्रशासन का जताया आभार
कोरबा/पाली ।जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 19 अधीनस्थ ग्राम पंचायत पोलमी के तिलैहा सडक़ मार्ग विगत कई वर्षों से उबड़-खाबड़ एवं जर्जर हो चुका था। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा होती थी। उक्त सडक़ निर्माण की मांग ग्रामीण जनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समय समय पर प्रमुखता से की जाती रही है। अंतत: सुशासन तिहार वरदान साबित हुआ है जिसमें दिये गये आवेदन को गंभीरता से लिया गया और 1.40 करोड़ रुपए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्विकृति प्रदान की गई है। पोलमी के तिलैहा सडक़ मार्ग की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने ग्राम पंचायत पोलमी में आयोजित सुशासन तिहार में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम सहित ग्रामीण जनों ने मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर कोरबा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। तिलैहा बस्ती में पक्की सडक़ की स्वीकृति मीलने से ग्राम वासियों में व्यापक हर्ष व्याप्त है।
पोलमी के तिलैहा सडक़ मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत
