नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। केरलम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल का बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने घर में सो रहे थे।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और केदार घाटी में लगातार भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और चट्टानें गिरने से केदारनाथ मार्ग और हाईवे बाधित हो रहे हैं। जिससे जारी कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, राजस्थान के 24 जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया।
केरलम के अलाप्पुझा में सड़कों पर पानी भर गया है।
केरलम के कन्नूर जिले की श्रीकंदापुरम नगर पालिका में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर मलबा भर गया।

गुजरात के मोरबी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
सूरत के कई इलाकों में शनिवार को सड़कों और घरों में दो से तीन फीट पानी भर गया।
गुजरात के मोरबी में बाढ़ जैसे स्थिति हो गई। लोग गले तक पानी में तैरकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के बाद कई घरों में पानी घुस गया।
तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है।
