DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चक्रवात मोन्था के असर की 11 तस्वीरें:आंध्र प्रदेश में कार-ऑटो पर पेड़ गिरा, ओडिशा में स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात

नई दिल्ली/अमरावती/भुवनेश्वर/चेन्नई,एजेंसी। चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश से गुजरकर ओडिशा पहुंच गया है। इसका असर चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में हो रहा है।

मंगलवार शाम को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के तट से टकराया था। इसके बाद वह तबाही के निशान छोड़ गया। कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। घरों को नुकसान पहुंचा है।

चक्रवात तूफान के असर की तस्वीरें…

आंध्र प्रदेश

यह फुटेज आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा की है। मोन्था तूफान के गुजर जाने के बाद बुधवार को चारों तरफ तबाही दिखी।

मछलीपट्टनम में बुधवार को दोपहर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चली। कई पेड़-बिजली के खंभे उखड़ गए। यहां पेड़ गिरने से 2 लोग जख्मी हो गए।

विशाखापट्टनम में बुधवार सुबह राहत कार्य में जुटी एनडीआरआफ की टीम। कई इलाकों में पेड़ उखड़े गए। NDRF की टीमों ने इन्हें काटकर हटाया।

विशाखापट्टनम में बुधवार सुबह राहत कार्य में जुटी एनडीआरआफ की टीम। कई इलाकों में पेड़ उखड़े गए। NDRF की टीमों ने इन्हें काटकर हटाया।

विशाखापट्टनम में मंगलवार को ऑटो पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में 10 से ज्यादा रिलीफ कैंप बनाए गए हैं।। यहां तटीय इलाकों से लाए गए 5000 से ज्यादा लोगों को रखा गया है।

काकीनाड़ा के रिलीफ कैंप में मंगलवार रात को लोगों को खाना देते वॉलंटियर्स।

तमिलनाडु

चेन्नई में मंगलवार को समुद्र किनारे रेस्क्यू टीमों ने फेंसिंग की, ताकि लोग समुद्र में न जा सकें।

चेन्नई में मोन्था की वजह से मंगलवार को बारिश हुई। WTA चेन्नई ओपन-2025 का मैच रोकना पड़ा।

ओडिशा

ओडिशा के गंजम के पोदमपेटा गांव में साइक्लोन मोन्था की वजह से समुद्र में लहरों से किनारे की प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ।

पुरी में समुद्र किनारे बैठे लोग। यहां मोन्था चक्रवात के कारण मंगलवार रात को समुद्र में 4 से 7 फीट ऊंची लहरें उठीं।

यह फोटो भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की है। मोन्था तूफान की वजह से यहां 10 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

Exit mobile version