नई दिल्ली,एजेंसी। मोदी सरकार के 11 साल 9 जून को पूरे हो रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने ई-बुक जारी कर 11 सालों की उपलब्धियां गिनाई हैं। इसे ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ नाम दिया गया है।
ई-बुक में अनुसार, मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई हैं। 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं। वहीं, MBBS सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं।
मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है। स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा-
पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप्स पर फोकस से हमारे युवा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
भाजपा की उपलब्धियों की 5 बड़ी बातें…
- कॉलेज-यूनिवर्सिटी: साल 2014-15 में कॉलेजों की संख्या 38,498 थी, जो मई 2025 तक बढ़कर 51,959 हो गई हैं। इसी अवधि में यूनिवर्सिटी की संख्या 760 से बढ़कर 1,334 हो गईं।
- अटल टिंकरिंग लैब: आज देशभर में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब हैं और अगले 5 वर्षों में 50,000 लैब का लक्ष्य है।
- IIT: 2014 से पहले 16 IIT संस्थान थे, जिसकी संख्या 2024 में बढ़कर 23 हो गई।
- स्कूल: प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (PM SHRI) के तहत 14,502 स्कूल विकसित किए जा रहे हैं।
- नईं यूनिवर्सिटी: पहला फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, पहला रेल एवं परिवहन विश्वविद्यालय, उत्तर-पूर्व में पहला AIIMS, सिलवासा में पहला मेडिकल कॉलेज, लद्दाख में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
