DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा रेलवे स्टेशन पर दिखा 12 फीट का अजगर:प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर निकला सांप, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू जंगल में सुरक्षित छोड़ा

कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शनिवार देर रात 12 फीट लंबा अजगर देखा गया। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने फौरन स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

अजगर पटरी से होते हुए स्टेशन पर चढ़ा था। उसे देखते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक अजगर प्लेटफॉर्म पर रहा। कई लोगों ने इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य और अंधेरे के कारण यह स्थिति बनी।

स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी प्लेटफॉर्म पर टाइल्स के नीचे एक कोबरा मिला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेशन के पास नर्सरी और पोखर के साथ जंगली क्षेत्र है, जिस कारण अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रजाति के अजगर क्षेत्र में काफी संख्या में पाए जाते हैं। ये मुख्य रूप से चूहों और छोटे पक्षियों का शिकार करते हैं। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

Exit mobile version