DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर:इसमें रायपुर-बिलासपुर, महासमुंद-दुर्ग, धमतरी, रायगढ़-बालोद के अधिकारी शामिल

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया है। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने जिन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया है, उनमें रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, बालोद समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100-1,77,500) में डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है।

प्रमोशन के बाद किसे कहां मिली जिम्मेदारी

अधिकारी का नामपहले पदस्थापनानई जिम्मेदारी
भवानी शंकर सावतहसीलदार, महासमुंदडिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
मुकेश कुमार बजाजतहसीलदार, आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुरडिप्टी कलेक्टर, धमतरी
सालिक राम गुप्तातहसीलदार, रामानुजगंज (बलरामपुर)डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
कृष्ण कुमार साहूतहसीलदार, महासमुंदडिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा
रिचा सिंहतहसीलदार, रायगढ़डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
शिल्पा भगततहसीलदार, बिलासपुरडिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
राकेश कुमार वर्माराजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुरडिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
प्रेमूलाल साहूतहसीलदार, धमतरीडिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
प्रकाश सोनीतहसीलदार, रायपुरडिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
आशुतोष शर्मातहसीलदार, बालोदडिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम
अभिषेक राठौरतहसीलदार, बिलासपुरडिप्टी कलेक्टर, कोरबा
मीना साहूतहसीलदार, दुर्गडिप्टी कलेक्टर, रायपुर

Exit mobile version