DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर,देवा का 20 नक्सलियों समेत सरेंडर

सुकमा में 12, बीजापुर में 2 मारे गए, सभी के शव-हथियार बरामद

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

वहीं इन सबके बीच दैनिक भास्कर की खबर पर मुहर लगी है। भास्कर डिजिटल ने पहले ही बता दिया था कि छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे सरेंडर करेगा। देवा ने हैदराबाद में अपने 20 साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।

हैदराबाद में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। देवा अपने साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा था, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर पहुंची थी। बड़ी संख्या में हथियार और कैश भी नक्सलियों ने सरेंडर किए हैं।

स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर किया।

स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर किया।

नक्सली देवा बारसे के साथ 20 और नक्सलियों ने हाथियार डाले।

ये हथियार उन नक्सलियों के हैं, जिन्होंने नक्सली देवा बरसे के साथ सरेंडर किया है।

सुकमा-बीजापुर में 14 नक्सली ढेर

सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर डीआरजी की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सर्चिंग जारी है।

इधर, बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। मारा गया एक नक्सली एरिया कमेटी मेंबर है, जिस पर पर 5 लाख का नाम इनाम था, जबकि दूसरा 8 लाख का इनामी था।

जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव और हथियार बरामद हुए हैं।

Exit mobile version