नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को कोटा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 198mm बारिश हुई। यहां कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया।
UP के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण जलभराव-बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। सोमवार को ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए। चित्रकूट में उद्घाटन से पहले 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच सड़कें बह गईं।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 3 दिन से रोजाना लैंडस्लाइड के चलते बंद हो रहा है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…
सवाई माधोपुर में शिवाड़-चौथ का बरवाड़ा रोड पर बनी पुलिया के ऊपर से बनास नदी का पानी बह रहा है।
चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।
UP के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।

पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब होने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। नदी किनारे बने ओपन जिम में पानी भर गया है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, 4 वाटरफॉल के नजारे
जगदलपुर का तीरथगढ़ वाटरफॉल।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में का तीरथगढ़ वाटरफॉल।
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ का अमृतधारा।
बस्तर का चित्रकोट वाटरफॉल
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश जारी
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज तेज बारिश हो रही है। निचले इलाकों कई फीट तक पानी भरा हुआ है। जोधपुर में साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द की गई।
भीलवाड़ा के बिजोलिया में सबसे ज्यादा 183.0 mm बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़, नागौर के मकराना में 136 mm, टोंक के निवाई में 127 mm, कोटा के मंडाना में 117.0 mm और जयपुर के सांभर में 102 mm बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़-बोमाडा रेलवे खंड पर पटरियों पर जलभराव के कारण ट्रेन रद्द करनी पड़ी हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि कोटा, अजमेर और जोधपुर संभागों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।
16 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से और पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से तेज बारिश में कमी आएगी।
मुंबई में भारी बारिश जारी
मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात धीमा हो गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
