DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संदिग्धों के हाथ से उतरवाए 1700 स्टील के कड़े:जांजगीर-चांपा के दुर्गा पंडाल में सख्त चेकिंग, भारी और खतरनाक था कड़ा

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नैला मां दुर्गा पंडाल क्षेत्र से लगभग 1700 स्टील के कड़े जब्त किए हैं। ये कड़े युवकों से उतरवाकर जमा कराए गए थे।

पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए कई कड़े इतने भारी और खतरनाक थे कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था। इस दौरान संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनसे कड़े उतरवाए गए।

करीब 1700 कड़े है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

करीब 1700 कड़े है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मेले और पंडाल क्षेत्रों में बढ़ी सुरक्षा

पुलिस ने मेले और पंडाल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग कर रही पुलिस

SP विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित हमलों को रोकना था। ASP जांजगीर उमेश कुमार कश्यप और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर) की टीम नैला पंडाल और मेले में सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग कर रही है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दे – पुलिस

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि पर्व के दौरान जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Exit mobile version