कोरबा। कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी कोरबा ने आदेश जारी कर 18 दिसंबर दिन बुधवार गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 18 दिसंबर को जिले की समस्त देशी/ विदेशी/ प्रीमियम/ कम्पोजिट मदिरा दुकानें / अहाता/ एफएल 3/ एफएल 3 क को पूर्णत:बंद रखने का आदेश जिला दंडाधिकारी ने दिया है।

