DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महाराष्ट्र अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया कोरबा इकाई ने

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा इकाई के जिलाध्यक्ष विपेन्द्र साहू के अनुज रूपेन्द्र-उपासना के परिणय सूत्र में महाराष्ट्र अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी भी कोरबा पहुंचे और नवदंपत्ति को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा द्वारा महाराष्ट्र से आए हुए अखबार वितरक टीम के पदाधिकारियों को शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महाराष्ट्र से आए हुए अखबार वितरक टीम के पदाधिकारियों में गोंदिया शहर अध्यक्ष प्रमोद भोयर, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष रामनगर गोंदिया दिनेश उके, कार्य अध्यक्ष गोंदिया शहर राजेश वैद्य, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष कोठेवार शामिल थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कोरबा के अध्यक्ष ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जब महाराष्ट्र से आए हुए अखबार वितरक टीम के पदाधिकारी हमारे बीच उपस्थित हुए हैं। हमें उनके साथ बातचीत करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर एवं उनकी टीम द्वारा साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। महाराष्ट्र अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए कोरबा इकाई का आभार जताया।

Exit mobile version