रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है, जिसमें दिनांक 29/08/2026 को यूथ UNDER-19 (यूथ) एवं यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), दिनांक 30/08/2026 को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा दिनांक 31/08/2026 को यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी जिसको कुल मिलाकर 12 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से मिलाकर पुरुष/बालक वर्ग में कुल 230 प्रविष्टि एवं महिला/बालिका वर्ग में कुल 100 प्रविष्टि प्राप्त हुयी है ।
प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे तथा विशेष अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं श्री नाकोडा इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर विक्रम गोयल होंगे।
प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 10.00 बजे से खेले जायेंगे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।
