कोरबा| जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ दो एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नति मिली है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार 7 एएसआई को एसआई के पद पर प्रमोट किया है। इसमें कोरबा जिले के एएसआई परमेश्वर राठौर और जितेन्द्र यादव को भी उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से वर्तमान पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया है। नई पदस्थापना के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। एसपी ने दोनों को स्टार लगाकर सब इंस्पेक्टर बनने पर अपनी बधाई दी।

