कबीरधाम/बेमेतरा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सड़क हादसें में 4 लोगों की मौत हो गई है। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनियाश गांव के पास 2 मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
2 लोगों की हालक गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का थान खम्हरिया अस्पताल में इलाज जारी है।

एक बाइक में सवार 3 लोगों की मौत।
2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई थी।
पिता और 2 बच्चों ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में एक बाइक (एसपी साइन) CG25S1075 पर सवार बेमेतरा जिले के भूपेंद्र कश्यप (40), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटे पंकज कश्यप (12) की मौत हुई है। वहीं दूसरी बाइक (पल्सर) CG9JG2750 पर सवार भावेश सिन्हा (20), निवासी नवघटा, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम की भी जान चली गई।
हादसे में पल्सर बाइक पर सवार तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17), दोनों निवासी नवघटा घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
थान खम्हरिया अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा के थान खम्हरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा जा रहा है।
