DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

2 करोड़ रुपए से स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार होगा

जांजगीर। जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए शासन ने 4 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इससे स्कूलों में मरम्मत, जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य होंगे। जिला खनिज संस्थान न्यास से 12 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 96 लाख 84 हजार रुपए की मंजूरी मिली है। वहीं 8 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 12 लाख 72 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन कार्यों से बच्चों को सुरक्षित और सुविधायुक्त अध्ययन वातावरण मिलेगा। 94 प्राथमिक और 53 माध्यमिक स्कूलों में 77 लाख 86 हजार रुपए की लागत से जरूरी मरम्मत होगी। हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 49 लाख 77 हजार रुपये से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

Exit mobile version