DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अरपा चेक-डैम में डूबे 2 दोस्त…दोनों की लाश मिली

मछुआरे ने देखा, कहा- एक का पैर फिसला, बचाने के चक्कर में दोनों गहराई में समाए

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरपा चेक डैम में शनिवार रात 2 युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों नहाने गए थे, तभी हादसा हुआ है। पुलिस और SDRF की टीम ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ऋषभ कश्यप (22 साल) टिकरापारा का रहने वाला था। वहीं दूसरा मृतक 24 साल का अभिजीत तिर्की है। इन्हें मछुआरों ने डूबते देखा था। मछुआरे ने कहा कि, एक का पैर फिसला था, बचाने के चलते दोनों गहराई में समा गए।

अरपा चेक डैम में डूबे 2 युवक, घटनास्थल पर लोगों की भीड़।

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, दोनों दोस्त शनिवार शाम घूमने के लिए अरपा चेक डैम गए हुए थे। घूमने के बाद अरपा चेक डैम पहुंचे। यहां दोनों के नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान एक दोस्त का पैर फिसल गया। वह गहराई में जाने लगा, तभी उसे बचाने के लिए दूसरे ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया।

इस दौरान दोमुहानी के मछुआरे ने दोनों को डूबते देखा। उसने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों काफी दूर गहराई में जा चुके थे। मछुआरे ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने तोरवा पुलिस और SDRF को दी।

एक युवक ऋषभ कश्यप (22) की लाश SDRF ने बरामद की है।

एक युवक ऋषभ कश्यप (22) की लाश SDRF ने बरामद की है।

तोरवा पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची

मामले की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। साथ ही SDRF की टीम भी आई। पुलिस और SDRF ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया।

पुलिस और SDRF की टीम ने सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने ऋषभ कश्यप की लाश को रिकवर किया, इसके कुछ देर बाद दोपहर में दूसरे युवक अभिजीत तिर्की की भी लाश बरामद की गई।

सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दोनों की तलाश में SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

Exit mobile version