DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांग्रेस नेता के ऑफिस में 2 लोगों को मारी गोली:बिलासपुर में बाइक सवार 3 नकाबपोश शूटर ने की फायरिंग, दोनों घायल अपोलो में भर्ती

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार का है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 3 नकाबपोश हमलावरों ने 2 राउंड फायरिंग की है। वारदात की खबर मिलते ही SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। SSP ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि नीतेश सिंह के ऑफिस में रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर क़ो गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में फायरिंग हुई है।

कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के रिश्तेदार और कर्मचारी को गोली लगी। पुलिस मौके पर पहुंची।

मस्तूरी पुलिस अलर्ट मोड पर है। शूटर को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई है।

Exit mobile version