DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सूदखोर तोमर-ब्रदर्स के 2 वसूलीबाज गिरफ्तार:विस्टो फाइनेंस ग्रुप बनाकर करते थे पैसों की वसूली, ब्याज नहीं देने पर देते थे धमकी

रायपुर, एजेंसी। रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुरानी बस्ती पुलिस ने पैसों की वसूली करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को वसूलीबाजों के पास के तोमर बंधुओं के अवैध वसूली के करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है।

पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

वसूलीबाज बंटी सहारे और जितेन्द्र देवांगन।

वसूलीबाज बंटी सहारे और जितेन्द्र देवांगन।

दो साल से वसूली मैनेजर कर रहा था काम

पुलिस को पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि, वो पिछले 2 साल से रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर ब्याज वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। वो वसूली के लिए वॉट्सऐप पर विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया है। जिसमें ब्याज की वसूली का हिसाब रखता है और उसे ऑपरेट करता था। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था, उसको तोमर ब्रदर्स धमकी देते थे।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वसूलीबाज बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

फरार आरोपी विरेंदर सिंह तोमर।

वसूली का काम था जारी

पुलिस के मुताबिक, रायपुर पुलिस की टीम फरार आरोपी तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर रही है। इस दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है। वो अभी भी वसूली का काम कर रहे हैं।

फरार आरोपी रोहित तोमर।

Exit mobile version