DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

क्लास में बच्चों के सामने मारपीट करने लगे 2 टीचर:सारंगढ़ में एक शिक्षक निलंबित, दूसरे को नोटिस जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शासकीय हाई स्कूल धारासीव में छात्रों के सामने दो टीचरों आपस में लड़ पड़े। दोनों के मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों शिक्षक छात्रों के सामने मारपीट कर रहे हैं। डर के मारे बच्चे कक्षा से बाहर भाग गए और पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई।

घटना मंगलवार (9 सितंबर) की है। जब हिंदी टीचर मनोज कश्यप कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी दौरान शिक्षक विनीत दुबे वहां पहुंचे और कश्यप को पढ़ाने से रोका। यह विवाद बहस से शुरू हुआ और गाली-गलौच तक पहुंच गया।

छात्रों के अनुसार, गाली-गलौच की शुरुआत विनीत दुबे ने की। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों शिक्षक हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान दोनों को चोटें भी आईं।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शासकीय हाई स्कूल धारासीव में 2 टीचर के बीच मारपीट हुई है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शासकीय हाई स्कूल धारासीव में 2 टीचर के बीच मारपीट हुई है।

एक टीचर निलंबित, दूसरे को नोटिस

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। टीचर विनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दूसरे शिक्षक मनोज कश्यप को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा, समय पर स्कूल नहीं आने वाले दो अन्य शिक्षक मानेस पांडे और देवव्रत भीष्म को भी नोटिस जारी किया गया है।

Exit mobile version