DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कनकी धाम जा रहे श्रद्धालुओं को नकली पिस्टल और फरसा लहराकर धमकाने वाले 2 युवक और 4 किशोर उरगा पुलिस के हिरासत में….देखे पूरी खबर

कोरबा उरगा :– मिली जानकारी अनुसार बीती सोमवार 21 जुलाई की रात लगभग 02:30 बजे दर्शन के लिए श्रद्धालु कनकी जा रहे थे। सभी डीजे के भक्ति धुन पर लीन थे, उसी दौरान कनबेरी बाजार के पास श्रद्धालुओं गण और आस पास के स्थानीय लोगो को विक्रम शर्मा व उसके साथियों द्वारा पिस्टल और फरसा लहराते हुए गंदी गंदी गालीया देते हुए डराने धमकाने लगे जिससे वहां डर का माहौल बना दिया।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं ने उरगा पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी राहुल यादव और विक्रम शर्मा के पास से नकली पिस्टल और चैन स्पाकेट से बना हुआ फरसा जप्त कर उनपर अपराध क्रमांक 309/2025 पंजीबद्ध कर धारा 292,296, बी एन एस, धारा 3(5), आर्म्स एक्ट लगाकर कार्यवाही करते हुए न्यायालय में कर दिया गया।

आरोपी 1 – राहुल यादव पिता बाबू राम यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खपरा भट्टा, वार्ड क्रमांक 21, बुधवारी बाजार, थाना सिविल लाइन, कोरबा

आरोपी 2 – विक्रम शर्मा पिता श्री अप्पु शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी चिमनीभट्टा, टीपी नगर, कोरबा, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली

इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के निर्देशानुसार कार्य किया गया, पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश तिवारी, अजय सोनवानी, प्र.आर. रामू कुर्मी, प्र.आर. बसंत भैना, आरक्षक अजय यादव, नितेश तिवारी, प्रेमचंद साहू, सुशील यादव, सैनिक शांतनु राजवाड़े ने मुख्य भूमिका निभाई।

साथ ही अपराध में लिप्त चार विधि संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में ले किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

Exit mobile version