DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

समाधान योजना में 20 उपभोक्ताओं को 3.48 लाख रुपए की मिली छूट

कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली वितरण कंपनी अभी मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना चला रही है। इसी के तहत पाली सब डिवीजन के केराझरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में 20 पित्र उपभोक्ताओं ने 1 लाख 29 हजार की राशि जमा की। उन्हें योजना के तहत 3 लाख 48 हजार रुपए की छूट प्रदान की गई। राज्य शासन की यह योजना कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से प्रभावित निम्न का घरेलू बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने चलाई जा रही है। जिसमें बकाया बिल पर सरचार्ज पूर्ण रूप से माफ किया जा रहा है। बिल राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। केराझरिया निवासी उपभोक्ता जगत प्रसाद की पुत्री ने बताया कि आर्थिक संकट से ही बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। प्रबंध निदेशक की पत्नी मंजुला सिंह कंवर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उपभोक्ता का बकाया 8 हजार 22 रुपए स्वयं जमा की। इस मौके पर ज्ञान सिंह राजपाल, प्रयाग नारायण सिंह, कार्यपालक निदेशक बिलासपुर एके अम्बस्ट, अधीक्षण अभियंता बीके सरकार, कार्यपालन अभियंता अंशु वार्शाने, सहायक अभियंता शेखर सोनी, एनपी सोनी, मुंजी तिग्गा मौजूद रहे।

Exit mobile version