बिर्रा। शासकीय डीडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम हुआ। सामाजिक अंकेक्षण में बीस बिन्दु पर चर्चा किया गया। इसमें बच्चों से पुस्तक का वाचन कराया गया वहीं आसपास के वस्तुएं के बारे में बच्चों से पूछा गया। साथ ही सभी बच्चों को नियमित स्कूल पहुंचने पर बात की।
शिक्षक की कमी के अलावा सभी विषय की पढ़ाई के संबंध में चर्चा हुई। पुस्तक और साइकिल वितरण पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सरपंच पीलीबाई साहू, उपसरपंच विमला कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष खम्हनप्रसाद सिगसर्वा, प्राचार्य सुनील कुमार कुर्रे, अंकेक्षण नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार देवांगन, सेवानिवृत्त शिक्षक एनपी पटेल, व्याख्याता उमाशंकर मरकाम, राकेश साहू, देवनारायण चौहान, सुशील नेताम, लक्ष्मी खुंटे, संगीता कश्यप, अनिता टोप्पो, सरस्वती कुभ्भकांर, छतबाई कर्ष, मुकुंद कृष्ण पांडेय, सतीश मैत्री, राजेश भैना, अंजू सारथी उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण चौहान व आभार प्रदर्शन प्राचार्य सुनील कुमार कुर्रे ने किया।
