DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

53 गेंदों में 204, वैभव ज़ोरदार

तिरंगे की शान लिए, मैदान में जब वो आया,
हरेक गेंद पर ‘बल्ले’ से, तूफान नया उठाया।
न तिरसठ, न तिहत्तर, रन थे बस दो सौ चार,
तिरपन गेंदों में लिखा, क्रिकेट का चमत्कार।

चौकों-छक्कों की बारिश थी, गेंदबाज बेहाल,
हर प्रहार से ‘गूंज’ उठा, दर्शकों का जयकार।
चौदह ओवर की कहानी में, ऐसे रंग जमाया,
भारत ‘ए’ के वीर ने, ये इतिहास नया बनाया।

ईंट-ईंट मेहनत से, यूं सपनों को आकार दिया,
धैर्य, हौसले, हुनर का, मैदान में दीदार किया।
कभी गेंद सीमा पार हैं, कभी दर्शक झूम उठे,
बल्लेबाजी देख सारे, क्रिकेट प्रेमी खिल उठे।

यह केवल ‘रन’ नहीं थे, प्रतिभा का हैं सम्मान,
युवा खिलाड़ी के हाथों,चमके भारत का मान।
आज की ये पारी कल की, नई उम्मीद जगाए,
सूर्यवंशी का बल्ला यूँ , सफलता गीत सुनाए।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

Exit mobile version