DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में 223 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ:सीएम ने किया 66 परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण, रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण

कोरबा1 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार रुपए की लागत से 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपए की लागत से 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार रुपए की लागत से 50 कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर अजीत वसन्त और एसपी सिदार्थ तिवारी ने भी शिरकत की।

रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कोरबा जिला जेल के समीप ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण भी किया गया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी और उनके उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

Exit mobile version