टीम वर्गों में रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर जिला के मध्य अंतिम मुकाबले
रायपुर । छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 04 से 07 नवंबर 2025 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित“23वीं स्टेग ग्लोबल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025” में आज टीम वर्ग (सीनियर पुरूष एवं महिला/यूथ-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवम बालिका) के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम सिसोदिया ने प्रतियोगिता का उदघाटन खेलकर किया तथा संघ के लगातार आयोजनों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए टेबल टेनिस हाल में बुनियादी सुविधाओं हेतु हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया | मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में टीम वर्गों के फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:-
फायनल : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग :
फायनल : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग :
फायनल : विजेता- बिलासपुर उपविजेता- दुर्ग 3-2
यूथ UNDER-11 (होप्स ) बालक वर्ग :
फायनल : विजेता- रायपुर उपविजेता- दुर्ग 3-1
यूथ UNDER-11 (होप्स ) बालिका वर्ग :
फायनल : विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
पुरुष वर्ग:-
फायनल मुकाबले रायपुर एवं दुर्ग के मध्य खेले जाने हैं।
महिला वर्ग:-
सेमी फायनल मुकाबले खेले जा रहे हैं।
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :
सेमी फायनल मुकाबले खेले जा रहे हैं।
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका वर्ग :
फायनल मुकाबले रायपुर एवं दुर्ग के मध्य खेले जाने हैं।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक:-
फायनल मुकाबले रायपुर एवं बिलासपुर के मध्य खेले जा रहे हैं।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:-
फायनल मुकाबले रायपुर एवं दुर्ग के मध्य खेले जा रहे हैं।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग :
फायनल मुकाबले रायपुर एवं बिलासपुर के मध्य खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर
विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार हैं । प्रतियोगिता में कल दिनांक 05 नवंबर 2025 को यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मैच खेले जायेंगे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
