DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

25 लोगों ने किया रक्तदान, हुए सम्मानित

बिर्रा। शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल बिर्रा में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत शिक्षा स्थायी समिति उपाध्यक्ष गंगन जयपुरिया और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती और जिला पंचायत सभापति सीमा शुक्ला के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर की।

शिविर में व्याख्याता मनोज तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमणसिंह सिंह, पूर्व जनपद सदस्य फिरत साहू, सरपंच प्रतिनिधि एकादशियां साहू, पंच एकांश पटेल, हेमंत साहू, शारदा विद्यालय प्रभारी प्रधानपाठक सम्मे यादव, अधिवक्ता साकेत, मेडिकल संचालक ईश्वर शुक्ला और जगदीश बंजारे मौजूद रहे। गंगन जयपुरिया ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।

मनोज तिवारी ने इसे पुण्य का कार्य बताया। रितेश रमणसिंह सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ में रक्तदान जरूरी है, ताकि किसी की जान बचाई जा सके। अधिवक्ता जगदीश बंजारे, फिरत साहू और एकांश पटेल ने भी अपने विचार रखे। शिविर में शिवरीनारायण टेक्निकल सहायक खगेश यादव और सहायक लैब टेक्निकल कमल देवांगन ने रक्त जांच के बाद रक्तदान की अनुमति दी। रक्तदान करने वालों में जगदीश बंजारे, सम्मे यादव, भुनेश देवांगन, महेश्वर चंद्रा, कृष्ण कश्यप, अश्विनी कुमार, योगेश साहू, संतोष कुमार साहू, श्रीकांत कश्यप, गंगन श्रीवास्तव, सेवक कुमार टंडन, अंकुर वैष्णव और डभरा खुर्द के लोग शामिल रहे।

शिविर के अंत में चिकित्सक शुभम् शुक्ला और साकेत मेडिकल संचालक ईश्वर शुक्ला ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version