DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एतमानगर रेंज के मड़ई पहुंचा 27 हाथियों का झुंड

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अभी 46 हाथी 3 झूंड में घूम रहे हैं। 27 हाथियों का झूंड एतमानगर रेंज के मड़ई पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया है। 5 हाथी केंदई और 14 हाथी जटगा रेंज में हैं। झूंड में होने के कारण हाथी गांव के आसपास नहीं पहुंच रहे हैं। हाथियों के झूंड से अलग हुआ दंतैल पाली होते हुए बिलासपुर को चला गया है। अभी वह वापस नहीं लौटा है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया की मड़ई के आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने मुनादी कराई गई है। केंद्ई रेंज में घूम रहे 5 हाथी अभी जंगल में अधिक समय बिता रहे हैं।

Exit mobile version