कोरबा। गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए “बी” सर्टिफिकेट आयोजित की गई। परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षक के रूप में गोविंद माधव उपाध्याय कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) केएन कॉलेज उपस्थित रहे। उन्होंने लिखित और मौखिक परीक्षा ली। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना पर आधारित कार्यक्रम, जिसमें सात दिवसीय शिविर, नियमित गतिविधि, जन जागरूकता, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लक्ष्य गीत, युवा गीत, सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, महत्वपूर्ण दिवस और इस वर्ष का थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा “पर आधारित प्रश्न पूछ कर जानकारी प्राप्त की गई। परीक्षा में सफल स्वयंसेवकों को “बी” प्रमाण पत्र के लाभ और महत्व के बारे में बताया। इस परीक्षा में 27 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया।

