DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अयोध्या–काशी में 2km लंबी लाइन, वृंदावन में महाकुंभ जैसी भीड़:बांके बिहारी मंदिर की अपील– 5 जनवरी के बाद ही दर्शन करने आएं

मथुरा/वाराणसी/अयोध्या,एजेंसी। नए साल से पहले काशी, मथुरा और अयोध्या में भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं।

वृंदावन में तो महाकुंभ जैसी भीड़ जमा है। यहां पैर रखने लायक भी जगह नहीं है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन न आने की अपील की है।

सोमवार को कहां कितने श्रद्धालु पहुंचे

  • अयोध्या में डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास मौजूद हैं।
  • काशी में बाबा के दर्शन के लिए 3 लाख लोग पहुंचे।
  • वृंदावन में 2 लाख श्रद्धालु हैं। गिरिराज, नंदगांव, बरसाना और मथुरा में भी काफी भीड़ है।

श्रद्धालुओं की भीड़ से जुड़ी तस्वीरें –

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर मंदिर भेजा जा रहा है, जिससे अंदर भीड़ ज्यादा इकट्‌ठा न होने पाए। बच्चों को लोग कंधे पर बैठा कर ले जा रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में एक परिवार बुजुर्ग को लेकर पहुंचा। पुलिस ने दर्शन कराने में बुजुर्ग की मदद की।

बांके बिहारी मंदिर की गलियों में प्रसाद की दुकान से ज्यादा भीड़ चाट, चाय और लस्सी की दुकानों पर देखी गई।

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर करीब 2 किमी लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लगी है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गोदौलिया चौराहे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

Exit mobile version