पुरुष वर्ग में विनय बैसवाड़े, संजय लहेजा एवं सुरजीत सेनगुप्ता पहली बार विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 23/11/2025 को आयोजित “द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025” संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रदीप जोशी ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने किया। मंच पर छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन प्रदीप जनवदे एवं आयोजन सचिव प्रदीप जोशी थे। मंच संचालन छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव विमल नायर ने किया। प्रतियोगिता में पहली बार आयु वर्ग 50 में विनय बैसवाड़े (रायपुर), आयु वर्ग 60 में संजय लहेजा (बिलासपुर) एवं आयु वर्ग 70 में सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर) पुरुष एकल विजेता बने|

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है :-
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-
विजेता – ए. संतोष (दुर्ग),
उपविजेता- रजनीश ओबेराय (दुर्ग) 2-0
तृतीय – मंदार कुलकर्णी (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-
विजेता – विनय बैसवाड़े (रायपुर), उपविजेता- राज शेखर शर्मा (रायपुर महानगर) 2-0, तृतीय – राजेश अग्रवाल (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-
विजेता – संजय लहेजा (बिलासपुर), उपविजेता- गिरिराज बागड़ी (रायपुर)2-1, तृतीय – योगेश प्रधान (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-
विजेता – पी.एन.मजुमदार (कोरिया), उपविजेता- के. रविशंकर (बिलासपुर) 2-1, तृतीय – हरीश पांडे (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-
विजेता – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), उपविजेता- प्रदीप जनवदे (रायपुर) 2-0 , तृतीय – के.बी. सिंह (रायपुर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 75):-
विजेता – डा. भरत अग्रवाल ( खैरागढ़), उपविजेता-ए. बी. पुरंग (दुर्ग) 2-0, तृतीय – अरुण पटेल (धमतरी)
महिला एकल (आयु वर्ग 40):-
विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (रायपुर) 2-0, तृतीय – सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर)
महिला एकल (आयु वर्ग 60):-
विजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर) 2-1, तृतीय – सुश्री ईरा पंत (रायपुर)
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, राष्ट्रीय अंपायर पुलकित यदु थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रदीप जोशीने दी।
