DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर-चांपा में नशीली सिरप और टेबलेट बेचते 3 गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे, 64 हजार का माल जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली सिरप और टेबलेट बेचते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि रेलवे स्टेशन के पास आम सड़क पर ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों के पास से 64,950 रुपए की 150 सिरप और 13,800 टेबलेट जब्त की गई हैं।

दरअसल, सायबर और चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास दो युवक और एक नाबालिग नशीली सिरप-टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। इस पर टीम बनाई गई और श्याम को होटल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके साथ रखे बैग की तलाशी लेने पर 13,800 टेबलेट और कोडीन वाली 150 सिरप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज दास महंत (यादव मोहल्ला निवासी) और अमित गोपाल उर्फ रेशु (कोरवापारा चांपा निवासी) के रूप में हुई है। इन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version