DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाइक सवार 3 युवकों ने पुलिस वाले को पीटा:कोरबा में मामूली बहस के बाद विवाद; मारपीट के बाद भागे आरोपी

कोरबा। जिले में बाइक सावर 3 युवकों ने एक पुलिस वाले को पीट दिया। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक संजय लहरे (36) बाइक से जा रहे थे। तभी रामपुर आईटीआई चौक के पास 3 युवक भी बाइक से आ रहे थे। मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष में बहस हो गई।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों युवकों ने आरक्षक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरक्षक को चोटें आई हैं।

आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है।

आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है।

आरोपियों की पहचान अभी नहीं

सिविल लाइन थाने में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी आईटीआई क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि, उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मारपीट किन परिस्थितियों में हुई। आरक्षक का मेडिकल मुआयना कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version