DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कार से 3 करोड़ की ज्वेलरी पकड़ाई:कबीरधाम में 2 संदिग्धों से पूछताछ, कोई दस्तावेज नही मिला; 8 लाख कैश और गोल्ड जब्त

कबीरधाम ,एजेंसी। कबीरधाम जिले में एक कार से 3 करोड़ की ज्वेलरी और 8 लाख नगद मिला है। बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें 2 लोग सवार थे और गाड़ी के पीछे बड़ी मात्रा में सोना और कैश रखे हुए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।

संदिग्ध व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया। जब्त सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। वहीं कार में मौजूद 2 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों रायपुर के रहने वाले है।

जब्त ज्वेलरी की कीमत करीब 3 करोड़ है

जब्त ज्वेलरी की कीमत करीब 3 करोड़ है

सूचना के बाद कार्रवाई

DSP कृष्ण कुमार चंद्राकर के मुताबिक, सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रहे एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना व नगदी मौजूद हैं, पुलिस की टीम ने रायपुर-जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने यह ज्वेलरी कवर्धा के सराफा दुकान में बेचने के लिए आया था। हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

8.40 लाख रुपए बरामद हुए है

दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी

कार से करीब करोड़ों रुपए के सोने का आभूषण, चैन, अंगूठी, चुड़ी, नेकलेस और 8.40 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी।

संदिग्ध द्वारा वैद दस्तावेज नहीं देखा पाने के कारण पुलिस ने सोना नगदी समेत कार को जब्त कर लिया है।

आयकर विभाग को दी सूचना

मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) को भी दे रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है।

यह पूरी कार्रवाई SP धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में हुई।

Exit mobile version