DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में कार सवार 2 बहनों समेत 3 की मौत:गुरुद्वारे से लौटते वक्त पेड़ से टकराई गाड़ी, नहीं खुले एयरबैग, भाई की हालत गंभीर

भिलाई ,एजेंसी। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 सगी बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, गुरुद्वारा से पाठ कर सभी घर लौट रहे थे। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान धनोरा निवासी लोकेंद्र उइके (32), मरोदा निवासी दीपिका कौर (28) और पूनम कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह (23) गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दीपिका, पूनम और परमवीर तीनों भाई-बहन हैं। लोकेंद्र इनका दोस्त था।

हादसे का बाद कार के उड़े परखच्चे।

हादसे का बाद कार के उड़े परखच्चे।

दो युवती समेत 4 लोग थे सवार

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कार क्रमांक CG 07 AT 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लोकेंद्र चला रहा था। उसके बगल में परमवीर बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और पूनम बैठी थी।

एक ने मौके पर, दो लोगों ने अस्पताल में तोड़ा दम

इसी बीच कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक एक की मौके पर और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार।

हादसे के बाद नहीं खुला एयरबैग

बताया जा रहा है कि ड्राइवर समेत किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। हादसे के बाद एक भी एयरबैग नहीं खुला। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर उन्होंने सीट बेल्ट लगाई होती तो एयरबैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी। इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

अपनी बहन दीपिका के साथ परमवीर सिंह, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोस्त की कार से पाठ में गए थे भाई-बहन

लोकेंद्र धनोरा दुर्ग का सिविल कॉन्ट्रैक्टर था। वहीं पूनम का तलाक हो चुका था। उसका एक 16 साल का बेटा है, जो 10वीं में पढ़ रहा है। दीपिका घर पर ही रहती थी। दोनों परमजीत की बहन हैं। परमजीत की दादी के निधन के बाद कैंप गुरुद्वारा पावर हाउस में पाठ में शामिल होने गए थे।

तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने बताया कि फिलहाल तीनों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version