DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तेलीबांधा में बनेगा 3 KM लंबा Y शेप फ्लाईओवर:छत्तीसगढ़ का ये सबसे लंबा ब्रिज, टाटीबंध से लाभांडी बिना ट्रैफिक पार कर सकेंगे शहर

रायपुर । रायपुर के सबसे व्यस्त चौराहे तेलीबांधा चौक पर प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर में तेलीबांधा, सरोना, उद्योग भवन और धनेली में फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की।

तेलीबांधा, उद्योग भवन और धनेली में फ्लाईओवर बनने से टाटीबंध से बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल रिंग रोड होते हुए शहर पार कर सकेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी।

Exit mobile version