DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बीजापुर में 3 दिन में 2 शिक्षादूत समेत 3 हत्याएं:स्कूल से लौटते वक्त अपहरण, धारदार हथियार से मारा,इस-साल 9 शिक्षादूतों को मार चुके नक्सली

बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। पहले युवक का अपहरण किया, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षा-दूतों की हत्या की है। घटना गंगालूर थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती के रूप में हुई है, वो कल्लू तोड़का गांव के रहने वाले थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह घटना गंगालुर थाना इलाके की है।

यह घटना गंगालुर थाना इलाके की है।

स्कूल से लौटते समय किया अपहरण

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय नक्सलियों ने कल्लू का अपहरण किया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की, फिर देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। 3 दिनों में तीसरी घटना है। इससे पहले मनकेली में सुरेश की हत्या की गई थी।

इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती के रूप में हुई है।

पुलिस घटना स्थल पर रवाना

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नक्सली बंद पड़े स्कूलों के दोबारा संचालन के बाद से शिक्षादूतों को निशाना बना रहे हैं। शिक्षकों की सुरक्षा और इलाके में शांति स्थापित करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

गुरुवार को नक्सलियों ने सुरेश की हत्या की थी।

इससे पहले भी दो मर्डर किया

इससे पहले, बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा अगवा कर मार डाला। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं, दो दिन पहले बीजापुर-सुकमा सीमा पर भी नक्सलियों ने मंडीमार्का में पदस्थ शिक्षादूत लक्ष्मण बाडसे को घर से निकालकर धारदार हथियार से मार दिया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version