DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सुकमा मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर:स्नाइपर-स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी मारा गया, सभी पर 15 लाख का इनाम, 303 राइफल-BGL लॉन्चर बरामद

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने 2 महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

SP ने बताया कि मौके से 303 राइफल, BGL लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारे गए तीनों नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। जवानों ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 2025 में बस्तर रेंज में अब तक 233 माओवादी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही है। जल्द नक्सलवाद का सफाया होगा।

सुकमा में जवानों ने 2 महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है।

सुकमा SP किरण चव्हाण ने 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया है।

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

एनकाउंटर की पूरी कहानी

दरअसल, जवानों को 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना मिलने पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान रविवार सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। इसमें तीन नक्सली मारे गए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

बस्तर रेंज में 2025 में 233 माओवादी मारे जा चुके

वहीं बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है। संगठन की पकड़ टूट चुकी है और कैडरों के सामने हिंसा छोड़कर पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ये माओवाद की निर्णायक हार को दर्शाता है।

Exit mobile version