DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

साय-मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री…राजेश, खुशवंत, गजेंद्र ने ली शपथ

  • इनमें 2 पूर्व कांग्रेसी, ढोल, नगाड़ों की थाप पर समर्थक थिरके, आतिशबाजी की

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कारें भी पहुंची। वहीं नए मंत्रियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, जिंदाबाद के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके।

Exit mobile version