DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सूरजपुर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत:कमरे में कोयला जलाकर सोने से दम घुटा, मृतकों में पति-पत्नी, 4 साल की मासूम शामिल

सूरजपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। दम घुटने से तीनों की जान गई है।

परिवार जमीन पर सोया था, पुलिस शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

परिवार जमीन पर सोया था, पुलिस शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

कमरे में सिगड़ी मिली जिसमें कोयला जलाया गया था।

कमरे में धुआं भरने से गई जान

वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद गांव में मातम छाया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में मातम, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

घटना मंगलवार रात की है जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था।

जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version