कोरबा/गेवरा-दीपका| एसईसीएल के गेवरा खदान में शुक्रवार रात सीआईएसएफ की टीम ने तीन एसईसीएल कमी को मशीन से डीजल चोरी करते हुए पकड़ा। पकड़े गए एसईसीएल कर्मियों में जनरल मजदूर रामकृष्णा, फिटर सतीश कुमार और गिरजाशंकर है। तीनों मशीन से डीजल निकालकर डिब्बे में भर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर सीआईएसएफ की टीम ने घेराबंदी कर मौके से उक्त तीनों लोगों को पकड़ लिया, जिन्हें रात में दीपका पुलिस के सुपुर्द दिया।
खदान में मशीन से डीजल चोरी करते 3 कर्मी पकड़ाए
