DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पर्यावरण दिवस पर लगाए 30 पौधे उखाड़े

बलौदाबाजार में युवक ने शासकीय जमीन पर किया दावा; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार,एजेंसी। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन बलौदाबाजार जिले के एक युवक ने पौधों को उखाड़ फेंका। ग्राम सरसेनी में शासकीय जमीन पर करीब 30 पौधे लगाए गए थे, बाबी हरिराम सतनामी ने जमीन पर अवैध कब्जे का दावा करते हुए पौधे उखाड़ दिए।

मामला पलारी ब्लॉक का है। गांव के युवा हर साल अपने पैसों से पौधे खरीदते हैं। वे इन पौधों को गौठान, मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब किनारे और सड़क किनारे लगाते हैं। युवा इन पौधों की देखभाल भी करते हैं। पिछले तीन सालों से वे शासकीय जमीन पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

इस साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 30 नए पौधे लगाए गए थे। ग्रामीणों ने बाबी सतनामी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

युवाओं ने लगाया था पौधा।

युवाओं ने लगाया था पौधा।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग का फैसला लिया। उन्होंने कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है।

बैठक में जनपद प्रतिनिधि राजेश कुमार ध्रुव, सरपंच टिकेश्वर देवांगन और उपसरपंच कोमल रजक, दुर्गेश साहू, राजू साहू, कमल साहू, महेंद्र, लोमश, देवव्रत, उजाला और कृष्ण सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Exit mobile version