DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

31 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर : भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी का आयोजन
कोरबा। बीते गुरूवार 12 जून को भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी ने जिला चिकित्सालय 100 बेड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 31 लोगों ने रक्तदान किया। चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगडिय़ा, प्रभारी योगेश जैन सहित सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान आज के युग में सबसे बड़ा महादान है। रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि युवा अधिक से अधिक रक्तदान करें और अपने इस पुण्य कर्म से लोगों को जीवनदान दें। जबभी किसी को रक्त की आवश्यकता हो, युवा हमेशा रक्तदान के लिए तत्पर रहें। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर 100 बेड ब्लड बैंक के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version