DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में 32 रेलवे स्टेशनों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं:PM मोदी 5 अमृत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन; 35 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पत्र लिखकर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देश के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं। बता दें कि राज्य 35 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं चल रही है।

ट्रेनों, पटरियों को आधुनिक बनाया जा रहा

रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का दृढ़ संकल्प है कि भारतीय रेलवे को विश्व की सर्वोत्तम परिवहन व्यवस्थाओं में शामिल किया जाए। इसके लिए स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों और सिग्नलिंग प्रणाली को आधुनिक बनाया जा रहा है।

35 हजार करोड़ की परियोजनाएं

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 35,916 करोड़ रुपए की लागत से रेल परियोजनाएं चल रही हैं। साल 2025-26 के बजट में राज्य को 6,925 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

रेल मंत्री ने तोखन साहू को दिया न्योता

बता दें है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ की रेल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं। रेल मंत्री ने उन्हें किसी भी अमृत स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है।

Exit mobile version