DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मणिपुर में 328 हथियार और गोला-बारूद बरामद:SLR-इंसास जैसी राइफलें शामिल; सुरक्षा बलों ने 5 जिलों में छापेमारी की थी

इंफाल, एजेंसी।मणिपुर में सुरक्षा बलों के जॉइंट सर्च आपरेशन में 328 हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इनमें सेल्फ लोडिंग राइफल्स (SLR) और इंसास जैसी राइफलें शामिल हैं।

मणिपुर पुलिस के ADGP ल्हारी दोरजी ल्हाटू ने बताया कि पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF), सेना और असम राइफल्स की जॉइंट टीम ने 13-14 जून की आधी रात पांच जिलों में छापेमारी की थी।

इसमें 151 SLR राइफलें, 65 इंसास राइफलें, छह AK सीरीज राइफलें, दो अमोघ राइफलें, एक AR-15 राइफल, पांच कार्बाइन बंदूकें, दो MP5 बंदूकें, 12 लाइट मशीन गन (LMG), छह पिस्टल समेत अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई।

इसके अलावा 591 मैगजीन और हजारों राउंड (गोलियां) बरामद हुए। इनमें 3534 SLR राउंड, 2186 इंसास राउंड, 234 AK राउंड, 407 अमोघ राउंड, .303 के 2252 राउंड और 9 mm के 20 राउंड शामिल हैं। ऑपरेशन में 10 ग्रेनेड, तीन लेथोड, सात डेटोनेटर और तीन पैरा शेल भी बरामद हुए शामिल थे।

Exit mobile version