DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

साकेत भवन से 35 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना

कोरबा। निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में बुधवार को रामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थयात्रियों के दल को अयोध्याधाम के लिए रवाना किया गया। निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की मौजूदगी में सुबह 8 बजे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना से लोगों को हर महीने अयोध्याधाम ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं।

यात्रा का पूरा खर्च शासन वहन कर रही है। अयोध्याधाम के लिए कोरबा का दल बस से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। वहां से विशेष ट्रेन से तीर्थयात्री अयोध्याधाम जाएंगे। वहां रामलला का दर्शन करेंगे। निगम के सभापति ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना करने का अवसर फिर मिला। इस मौके पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, ममता यादव, अजय गोंड़, प्रेमकुमार साहू, चन्द्रकली जायसवाल, फिरतराम साहू, प्रीति दिनेश शर्मा, शिव जायसवाल, एल्डरमैन दीपक यादव, मनोज सिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version